देश-विदेश

मथुरा में गुरु पूर्णिमा पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; चार की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर  ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का  ट्रॉली में घुसना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी आवाज से हाईवे से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल तक की दौड़ लगा दी।

मगर मदद मिलने से पहले ही कार सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं दो-तीन लोगों को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर पौरी शहजादपुर गांव के ग्रामीण व राहगीर एकत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को निकालने में जुट गए।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने तत्काल घायलों को फरह अस्पताल के अलावा आगरा और मथुरा के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया गया है कि शेरपुर, भिंड, मध्य प्रदेश के करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा लगा कर लौट रहे थे तभी रैपुरा जाट के समीप हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर सीओ रिफाइनरी एवं एसपी सिटी भी पहुंच गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…

16 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…

21 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की…

25 minutes ago
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

46 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

1 hour ago