देश-विदेश

पराशर की पहाड़ी में लगातार हो रहा भूस्खलन, झील को खतरा, कोटरोपी जैसे बन सकते हालात

इलाका उत्तरशाल का पराशर क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां ओरोग्राफिक प्रभाव के चलते अकसर बादल फटते हैं। कई सालों से बादल फटने की घटनाओं से पराशर की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह कभी भी तबाही मचा सकता है। यहां कोटरोपी जैसे हालात बन सकते हैं। इसका खुलासा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायमेंटर इंजीनियरिंग विभाग की तीन सदस्यीय टीम के पांच से छह साल के शोध में हुआ है।

भविष्य में यदि भूस्खलन की दिशा बदलती है तो पराशर झील पर भी खतरा मंडरा सकता है। टीम के शोध में यह साफ है कि बादल फटने जैसी घटनाएं आगे भी पेश आती रहेंगी। हाल ही में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के पराशर दौरे में टीम ने यह मामला उनके समक्ष भी उठाया। शोध में सामने आया है कि पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहां बादल पहुंचकर अटक जाते हैं। बादलों के पहाड़ से टकराने के बाद खूब बारिश होती है।

अत्यधिक बारिश को बादल फटने की संज्ञा दी जाती है। बादल फटने के बाद एक ही जगह में काफी भूस्खलन हो रहा है। यहीं का मलबा बादल फटने के बाद बागी गांव तक पहुंचता है और तबाही मचाता है। पिछले कई सालों से बादल फटने के बाद पराशर झील से करीब 500 मीटर दूरी पर एक जगह लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन बागी की तरफ को हो रहा है। यहां बड़ी चट्टानें और पत्थर बादल फटने पर बागी की तरफ बहती हैं।

सैटेलाइट इमेज में इसे साफ देखा जा सकता है। बागी से भूस्खलन वाली जगह 500 मीटर ऊंचाई पर है। ऐसे में जब बादल फटता है तो पानी के तेज बहाव के साथ बड़े पत्थरों और चट्टानों की गति भी तेज होती है और इससे काफी नुकसान होता है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. डीपी शुक्ला, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक स्वामी, लैंड स्लाइड एक्सपर्ट डॉ. केवी उदय टीम में शामिल रहे। 

आईआईटी की मदद से नुकसान हो सकता है कम
पराशर क्षेत्र में बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते नुकसान हर बार पेश आता है। ऐसे में जरूरी है कि क्षेत्र में हर बड़े निर्माण कार्य में आईआईटी मंडी का सहयोग लिया जाए। आईआईटी मंडी की तकनीक के जरिये नुकसान को कम से कम किया जा सकता है। पराशर क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं प्राकृतिक हैं, इन्हें रोका नहीं जा सकता है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

2 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

10 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

14 minutes ago
CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…

17 minutes ago
CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

27 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

30 minutes ago