cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

        मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित आम फल बगीचों के फलबहार की नीलामी वर्ष 2026-27 के लिए 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक बोलीकर्ता निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
           विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली नीलामी 15 अप्रैल 2026 को शासकीय उद्यान रोपणी दोरबा-मानपुर में सुबह 11 बजे आयोजित होगी, जिसकी शासकीय बोली 30,000 निर्धारित की गई है। यह रोपणी जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं दूसरी नीलामी इसी दिन दोपहर 2 बजे शासकीय उद्यान रोपणी केकतीटोला-अंबागढ़ चौकी में आयोजित होगी, जिसकी शासकीय बोली 32,000 रखी गई है और यह स्थल मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर है। नीलामी में भाग लेने के लिए प्रत्येक बोलीकर्ता को आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र के साथ 5,000 की अमानत राशि जमा करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया शासकीय बोली से ऊपर से प्रारंभ होगी। अंतिम सफल बोलीकर्ता को नीलामी राशि का 50 प्रतिशत तुरंत जमा करना अनिवार्य होगा, जबकि शेष राशि आम की पहली तुड़ाई से पहले जमा करनी होगी।
         विभाग ने स्पष्ट किया है कि नीलामी के बाद फलों की देखरेख एवं रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी संबंधित बोलीकर्ता की होगी। प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से होने वाले नुकसान के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। इच्छुक व्यक्ति नीलामी तिथि से पूर्व कार्यालयीन समय में बगीचों का अवलोकन भी कर सकते हैं। उद्यान विभाग के अनुसार नीलामी से संबंधित अंतिम निर्णय सहायक संचालक उद्यान का होगा तथा 2 प्रतिशत फलवृक्ष विभागीय कार्यों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में द्वितीय बोलीकर्ता को नीलामी प्रदान की जा सकती है। अन्य शर्तें विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार लागू रहेंगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *