राजनांदगांव , भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 18 अप्रैल को शहर में भव्य ब्रह्मगर्जना वृहत बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके लिए रामायण प्रचारक समिति परिसर में शनिवार शाम बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में रैली के रूट और आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
आयोजन ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा किया जा रहा है। बैठक में रैली की व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाइक रैली 18 अप्रैल को शाम 5 बजे रामायण प्रचारक समिति, ब्राह्मणपारा से प्रारंभ होगी। रैली गांधी चौक, दिग्विजय चौक, दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक व अन्य चौकों से होते हुए भगत सिंह चौक, गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक होते हुए पुन: गांधी चौक में समाप्त होगी।
आयोजकों ने बताया कि रैली के बाद पूजा-अर्चना और प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में पीलू शर्मा, आलोक तिवारी, अनीश तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अखिल चौबे, कौशल शर्मा, महेंद्र शुक्ला, जुगल अटिका, गौरव पंचोली, नितिन शुक्ला, शिवांशु तिवारी, राहुल मिश्रा, मिनेश मिश्रा, बोधन शुक्ला, सौरभ तिवारी, जय किशन शर्मा आदि मौजूद थे।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…