मोहला : धरती आबा जनभागीदारी अभियान-जन चेतना से जन कल्याण की ओर

मोहला । धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के संरक्षण, सतत विकास और ग्रामीण भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना नरेगा अंतर्गत कुल 374 नये जॉबकार्ड बनाये गए एवं  201 नये कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार और संसाधनों का संरक्षण दोनों सुनिश्चित हो सकें। यह कार्य जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

       इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)  के अंतर्गत 20606 आवास प्लस सर्वे कार्य एवं 494 पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे उन्हें स्थायी व सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सकेगा। यह ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय असुरक्षा को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 381 नवीन व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति दी गई है, जिससे स्वच्छता मिशन को बल मिला है और खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त वर्षा जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को जल प्रबंधन, हरियाली बढ़ाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। पौधारोपण अभियान में स्कूली बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पर्यावरण के प्रति जन चेतना में वृद्धि देखी गई।
      अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने खुले मैदानों में सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। धरती आबा के विचारों के अनुरूप, जनसमूहों ने एकत्र होकर योग किया और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सामूहिक फोटो लिए गए। इस दृश्य ने जन भागीदारी और सामूहिक चेतना का प्रतीक बनकर धरती आबा के संदेश को मजबूती से प्रस्तुत किया।

धरती आबा जनभागीदारी अभियान न केवल सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह समाज में सामूहिक उत्तरदायित्व, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सम्मान और सतत विकास की भावना को भी मजबूती दे रहा है।  
        जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल, जिसमें योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यावरण संरक्षण और जन सहभागिता का समावेश है, एक सशक्त, समावेशी और सतत विकासशील समाज की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह अभियान दर्शाता है कि जब प्रशासन और जनता साथ मिलकर कार्य करते हैं, तब परिवर्तन अधिक प्रभावशाली और स्थायी होता है। धरती से जुड़े आदिवासी मूल्यों और आधुनिक विकास के संतुलन को प्रतिबिंबित करता है। जनभागीदारी से प्रेरित यह पहल न केवल सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को बढ़ा रही है, बल्कि समाज में सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना भी सुदृढ़ कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

12 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

16 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

21 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

25 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

33 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

35 minutes ago