छत्तीसगढ़

मोहला : नक्सल प्रभावित क्षेत्र की संदिया रावटे ने पहली बार किया मतदान, लोकतंत्र में दिखाया विश्वास

मोहला। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मानपुर विकासखण्ड के ग्राम कनेरी की निवासी संदिया रावटे ने इस बार पहली बार मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद, सदिया ने लोकतंत्र में अपनी आस्था दिखाते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान को लेकर अक्सर डर और असमंजस की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद संदिया जैसे युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करने का संकेत देती है। पहली बार वोट डालने के अनुभव को साझा करते हुए संदिया ने कहा मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह हमारा हक और कर्तव्य दोनों है। प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा गया। संदिया रावटे जैसे जागरूक युवा देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

8 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

8 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

8 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

8 hours ago