मोहला : वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

– छड़ी वितरण के साथ किया गया वय वंदना पंजीयन, अंगदान की दिलाई गई शपथ

        मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद वृद्धजनों को  छड़ी वितरण, आयुष्मान एवं वय वंदना पंजीयन से लाभान्वित किया गया। इस दौरान कुल 35 लाभार्थियों को छड़ी प्रदान की गई एवं उनका पंजीयन किया गया।

       कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हुए मरणोपरांत अंगदान के विषय में जानकारी दी गई तथा उपस्थित नागरिकों को अंगदान की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक तक पहुँचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। यह कार्यक्रम न केवल वृद्धजनों को सम्मान और सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक प्रयास है। इस अवसर पर बीएमओ डॉ.सीमा ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.राकेश वर्मा उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े : मोहला : स्कूलों में जाति प्रमाण-पत्र बनाने चल रहा विशेष अभियान, एक माह में 2 हजार से अधिक बच्चे हुए लाभान्वित

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

5 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

5 hours ago