राजनांदगांव | स्टेशन पारा में अंडरब्रिज का निर्माण थमा हुआ है। निर्माण कार्य लगातार पिछड़ते जा रहा है। इसके चलते वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी हो रही है।
ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज पर भी ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अंडरब्रिज का निर्माण जल्द शुरु करने की जरूरत है। ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।




