छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अंत्योदय के सिद्धांत पर ही भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई-संतोष अग्रवाल

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर आज प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करके भाजपा नेतागण प्रत्येक बूथों पर एकत्रित हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इसी परिपेक्ष में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह बूथ नंबर 51 एवं 52 में सदस्यता अभियान के तहत पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष अग्रवाल ने कहा कि सुविधाओं में पलकर सफलताओं को चूमना बहुत सरल होता है ,परंतु विपरीत स्थिति में संघर्ष करते हुए सफलता को प्राप्त करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को जयपुर के निकट ग्राम धनक्या में अपने नाना चुन्नीलाल शुक्ला के घर हुआ। दीनदयाल जी के पिताजी पिता भगवती प्रसाद ग्राम नगला जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के निवासी थे। 3 वर्ष की अवस्था में ही उनके पिताजी तथा 8 वर्ष की अवस्था में माता जी का देहांत हो गया।अतः दीनदयाल का पालन रेलवे में कार्यरत उसके मामा ने किया सदा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते थे, कक्षा 8 में उन्होंने अलवर बोर्ड मैट्रिक में अजमेर बोर्ड तथा इंटर में पिलानी में सर्वाधिक अंक पाए थे । अग्रवाल ने बताया की 14 वर्ष की आयु में उनके छोटे भाई शिवदयाल का देहांत हो गया 1।939 में उन्होंने सनातन धर्म कॉलेज कानपुर में प्रथम श्रेणी में बीए पास किया यही उनका संपर्क संघ के उत्तर प्रदेश के प्रचारक भाऊ राम देवराज से हुआ इसके बाद में संघ की ओर खींचते चले गए । संतोष अग्रवाल ने बताया कि संघ से जोड़ने के बाद दीनदयाल उपाध्याय ने पूरे देश की स्थिति को अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने को मजबूर कर दिया। आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सिद्धांत ही कार्य कर रहा है।

   *डिजिटल माध्यम से सैकड़ो सदस्य बनाए गए*

आज बूथ नंबर 51 एवं 52 में सैकड़ो सदस्यों ने भाजपा की नीति से प्रभावित होकर सदस्य बने, एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू बहादुर ने भी भाजपा की नीति एवं देश की व्यवस्था में भाजपा की उपयोगिता पर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया, इसके बाद कई युवाओं ने सदस्य बनाने की जवाबदारी भी ली।

   मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज बूथ नंबर 51 एवं 52 में लगाए गए सदस्यता पंडाल में वार्ड वासियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई, कई लोग स्वयं भाजपा का सदस्य बनने हेतु सामने आए।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश यादव, मुन्ना नशीले,  विनोद श्रीरंग, दक्षिण मंडल प्रभारी रवि सिन्हा एवं धर्म उके उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

7 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

10 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

14 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

17 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

22 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

26 minutes ago