राजनांदगांव | बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव बौद्ध समाज द्वारा अंबेडकर जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। समाज की प्रवक्ता विनोद श्रीरगे ने बताया कि बाइक रैली का शुभारंभ अंबेडकर चौक से प्रारंभ किया जाएगा।
यह मोटर साइकिल रैली ममता नगर, नवागांव, मोतीपुर, रामनगर, शंकरपुर, शांति नगर, नया ढाबा, चिखली, स्टेशनपर, गौरी नगर, पुराना बस स्टैंड, मठपारा, लखोली, संजय नगर, पुराना गंज चौक, भरकापारा, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, गुड़ाखू लाइन, भगत सिंह चौक, इमाम चौक, मानव मंदिर चौक, इंदिरा नगर बसंतपुर होते हुए अंबेडकर भवन सिविल लाइन में समापन होगी। श्रीरंगे ने बताया बाइक रैली के दौरान विभिन्न वार्डों में स्वागत व नाश्ता की व्यवस्था की गई है।
