राजनांदगांव गातापार थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक ने किसानों के कृषि ऋण की राशि का गबन कर लिया है। समिति प्रबंधक धनेश्वर साहू ने 1 करोड़ 9 लाख रुपए का गबन किया है। यह 214 किसानों के कृषि ऋण की राशि है।
गातापार थाने में प्रबंधक धनेश्वर साहू पर धारा 420, 406, 409 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। दरअसल किसानों ने बीते खरीफ सीजन में यह राशि कृषि ऋण के लिए ली थी। इसके बाद किसान निर्धारित समय में अपने कर्ज की राशि भी जमा करते रहें। लेकिन समिति प्रबंधन धनेश्वर साहू ने किसानों के खाते में यह राशि जमा होना दर्ज नहीं किया। नए सीजन में किसान कृषि ऋण लेने समिति पहुंचे तो उन्हें पुराना कर्ज बकाया होने की जानकारी मिली। 214 किसानों के 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि उनके खाते में ही नहीं की गई है। शिकायत प्रशासन से की। खैरागढ़ सहकारी बैंक के प्रबंधन ने तत्काल धनेश्वर साहू को निलंबित कर दिया। जांच के बाद धनेश्वर पर मामला दर्ज किए हैं।
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…
भोपाल नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…