कमलनाथ व नकुलनाथ के लिए चुनावी पर्यटन स्थल है छिंदवाड़ा – पाटीदार

 छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की महामंत्री व राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके पुत्र पूर्व सांसद नकुलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ चुनावी पर्यटन के लिए छिंदवाड़ा आते हैं।छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दो जुलाई को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। कमलनाथ के छिंदवाड़ा प्रवास को लेकर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता के भी नहीं हुए। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा छोड़कर चले गए। वे यहां की जनता के दुख दर्द में भी उनके साथ खड़े नहीं हो सके। छिंदवाड़ा जिले के दो वीर सपूत सीमा पर शहीद हुए, लेकिन कमलनाथ और उनका परिवार शहीद के घर श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार को ढांढस बंधाने तक नहीं पहुंचा। चुनावी पर्यटन पर आने वाले कमलनाथ और नकुलनाथ को अमरवाड़ा की जनता करारा जवाब देगी।

सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि सच तो यह है कि कमलनाथ मध्यप्रदेश के मूल निवासी नहीं है। वे छिंदवाड़ा की जनता को कभी अपना मानते ही नहीं थे। राजनीति करने, चुनाव जीतने के लिए छिंदवाड़ा की भोली-भाली जनता के साथ खड़े होने की बात कहते थे, लेकिन जब चुनाव हार गए, तो शहीद के परिजनों के आंसू पोंछने तक नहीं पहुंचे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

38 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

51 minutes ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

53 minutes ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

53 minutes ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

1 hour ago
मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

भोपाल  मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे कृषि क्षेत्र और मध्य भारत के केले…

1 hour ago