छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में कृषि चौपाल कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

राजनांदगांव। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कृषि शिक्षा एवं सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों का कृषि विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। कृषि चौपाल कार्यक्रम का प्रथम भाग का प्रसारण शनिवार 7 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 से 3 बजे तक किया गया। जिसमें विभिन्न फसलों की 109 में से 54 किस्मों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में किया गया एवं किसानों के साथ संवाद किया गया और विश्व मृदा दिवस के पर मृदा संरक्षण हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे आईसीएआर अटारी जबलपुर के बोर्ड मेम्बर बिशेश्वर दास साहू ने विभिन्न फसलों के उत्पादन लाभ पर चर्चा की। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु सुकृत दास साहू ने रबी मौसम मे तिलहन फसलों की खेती पर जोर दिया। कृषि विभाग से उप संचालक नागेश्वर लाल पाण्डये ने धान उत्पादन लाभ की बधाई देते हुए रबी मौसम मे धान के अलावा अन्य तिलहन व दलहन फसल लगाने हेतु प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने उद्यानिकी फसलों की प्रबंधन तकनीक की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने पशुओं में टिकाकरण के महत्व को समझाया एवं अंजलि घृतलहरे ने प्राकृतिक खेती के घटकों जैसे नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र एवं जीवामृत के उपयोग की सलाह दी, ताकि नुकसानदायक रसायनिक दवाओं का उपयोग कम किया जा सके। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में कृषण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…

11 minutes ago
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

रायपुर  कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…

16 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

भोपाल  "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…

21 minutes ago
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

31 minutes ago
मध्यप्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात को जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का हुआ पहला वाणिज्यिक निर्यात

मध्यप्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात को जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का हुआ पहला वाणिज्यिक निर्यात

भोपाल रीवा का सुंदरजा आम अब वैश्व‍िक बाजारों की शान बन गया है। केन्द्रीय वाणिज्य…

36 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड शिक्षकों के 50 दिन वाले आदेश पर रोक; 300 दिन के अर्जित अवकाश का रास्ता साफ

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड शिक्षकों के 50 दिन वाले आदेश पर रोक; 300 दिन के अर्जित अवकाश का रास्ता साफ

इंदौर   मध्यप्रदेश में टीचर्स के लिए अर्जित अवकाश पर इंदौर हाईकोर्ट नया फैसला आया है।…

44 minutes ago