राजनांदगांव| वनांचल के औंधी क्षेत्र में बाघ ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। 12 मई की रात निरेली गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर बाघ ने मवेशी का शिकार किया। दूसरे दिन जंगल में स्थित तालाब में व्यस्क बाघ के पदचिन्ह पाए गए हैं। यह बाघ पिछले चार महीनों से औंधी के जंगल में सक्रिय है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चल रहे तेंदूपत्ता संग्रहण में जुटे संग्राहकों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है।
औंधी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की है। डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कि 12 मई बस्ती के पास बाघ ने शिकार किया है। घटनास्थल के समीप ही तालाब के पास उसके पगमार्क भी मिले हैं। संभवत: वह पानी पीने तालाब में उतरा होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण काम भी जारी है। संग्राहकों को सतर्क रहने, अकेले जंगल में न जाने और रात में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…
पांढुर्ना पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…