छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिलेभर में रिमझिम बारिश, 24 घंटे में 60 मिमी बरसे बादल…

राजनांदगांव , जिले में मानसून की पहली झड़ी लगी है। बीते दो दिनों से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। अल्पवर्षा का खतरा भी टला है। खास बात यह है कि बारिश की स्थिति पूरे जिले में एक समान हैं।

बीते 24 घंटे में जिले में 60 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं अगले 24 घंटे को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बता दें कि जिले में अब तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही थी। खंड वर्षा और बारिश के पैटर्न में बिखराव से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन बीते दो से तीन दिनों से हो रही रिमझिम ​बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम में ठंडकता बनी हुई है। उमस भी खत्म हो गई है। जिले में अब तक 361 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जो इन दिनों की औसत बारिश की 90 फीसदी है।

द्रोणिका मजबूत, अभी पांच सिस्टम भी बने हैं मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि इन दिनों मानसून द्रोणिका मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में बारिश को लेकर अलग-अलग पांच सिस्टम भी सक्रिय है। इसके अगले 5 दिनों तक मज​बूत स्थिति में रहने की संभावना है। इससे रिम​िझम बारिश की झड़ी तीन से चार दिन या इससे अधिक भी रह सकती है। ऐसी स्थिति प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बनी रहेगी। गरज चमक की स्थिति भी बनेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

2 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

5 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

9 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

17 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

21 minutes ago