cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राजनांदगांव शहर में लगभग 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते शहर और वार्ड के विकास के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन कर लिया है, लेकिन जनता ने किसे चुना, इसका फैसला मतगणना की तारीख 15 फरवरी को होगा। इससे पहले प्रत्याशी अपनी जीत का एनालिससि करने मे जुटे हुए हैं। बूथवार डाले गए मतदान के आंकड़ों के अनुसार राजनीतिक पार्टियां, निर्दलीय उम्मीदवार आंकड़ों के अनुसार अपनी जीत को लेकर समीक्षा कर रहे हैं।
मतदान केंद्र के भीतर पोलिंग एजेंट के माध्यम से मतदान करने वाले लोगों की जानकारी एकत्रित की गई है। अब इसी जानकारी के आधार पर प्रत्याशी अपनी जीत के आंकड़े तलाश रहे है। भाजपा-कंाग्रेस अपने वार्ड क्षेत्रों के आधार पर पार्टी के फिक्स वोटरों से समीकरण बना रहे हैं। वही निर्दलीय अपने प्रभाव की संभावना के अनुसार जीत का अंाकलन कर रहे है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *