राजनांदगांव : डॉ. अंबेडकर की जयंती अवसर पर निकली बाइक रैली, गूंजा जय भीम…
राजनांदगांव , संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से एक दिन पहले सोमवार को बौद्ध समाज ने शहर में एक विशाल बाइक रैली निकाली। उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया। रैली में जय भीम का नारा गूंजता रहा। बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग नीले और सफेद वस्त्रों में इस रैली में शामिल रहे। युवक-युवतियां, बच्चे एवं बुजुर्ग, महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इस बार डॉ. बाबा साहेब की जयंती तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है।
इसके लिए पूरे शहर को रंगीन विद्युत झालरों, पर्दों से सजाया गया है। शहर में विभिन्न जगहों में विशाल स्वागत द्वार बनाया गया है। इसमें शहर में भरका पारा, लखोली, बसंतपुर, पटरी पार इलाकों में चिखली, शांति नगर, शिवनगर, चिखली, स्टेशन पारा में भव्य सजावट की गई है। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव बौद्ध समाज द्वारा अंबेडकर जयंती के पूर्व बाइक रैली निकल गई।
डॉ.अंबेडकर चौक को सजाया गया: बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर बौद्ध समाज के अनुयायियों ने डॉ.अंबेडकर चौक की साज सज्जा की है। यह काफी आकर्षक लग रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर सोमवार की देर शाम से आयोजनों की शुरुआत कर दी गई। कई जगह तो डीजे लगाकर संगीत का भी आयोजन रखा गया।
अंबेडकर चौक से शुरू हुई रैली का शहर के इन इलाकों में किया गया स्वागत समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने बताया बाइक रैली का शुभारंभ अंबेडकर चौक से प्रारंभ किया गया। यह मोटर साइकिल रैली ममतानगर, नवागांव, मोतीपुर, रामनगर, शंकरपुर, शांति नगर, नया ढाबा, चिखली, स्टेशनपर, गौरी नगर, पुराना बस स्टैंड, मठपारा, लखोली, संजय नगर, पुराना गंज चौक, भारकापर, रामाधीन मार्ग, कॉमेडी लाइन, गुड़ाखु लाइन, भगत सिंह चौक, इमाम चौक, मानव मंदिर चौक, इंदिरा नगर बसंतपुर होकर अंबेडकर भवन सिविल लाइन में समापन किया गया। बाइक रैली का संचालन करने समाज के युवाओं की टीम बनाई गई थी। युवाओं ने रैली का सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संचालन किया।
रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…
भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…
रायपुर कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…
भोपाल "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …