राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन हुआ। वार्डवासियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, वार्ड पार्षद राजा तिवारी की अगुवाई में विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान सड़क पर खाली मटकी फोड़कर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सीएम, महापौर और सांसद की तस्वीर रखकर भी नारेबाजी की। इस अव्यवस्था के लिए इन नेताओं को जिम्मेदार बताया।
नवागांव के पार्षद राजा तिवारी ने बताया कि वार्ड में बीते सप्ताह भर से जलसंकट की स्थिति है। बापूटोला वाले हिस्से में नलों से पानी ही नहीं आ रहा है। वार्डवासी परेशान हैं। भाजपा नेता ट्रिपल इंजन सरकार में तरक्की का दावा करते हैं। लेकिन शहर के वार्डों में ऐसी स्थिति है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…