राजनांदगांव । सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते हुये नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे बाजार क्षेत्र गुडाखू लाईन, जुनीहटरी के दुकानो में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले 15 दुकानदारों से कार्यवाही के तहत 10 हजार 2 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 5.50 किलो पालिथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में बाजार क्षेत्र गुडाखू लाईन जुनीहटरी के बजाज प्लास्टिक पर 3 हजार रूपये, देवांगन चना दुकान पर 2 हजार रूपये, अरिहंत ऐजेन्सी एवं प्रकाशचंद नेमीचंद चना दुकान से 1-1 हजार रूपये, प्रकाश फुट व सुनील फुटवेयर से 5-5 सौ रूपये, बंसत किराना स्टोर, गंगा चना दुकान, उमेशचंद कृष्ण कुमार किराना स्टोर व शंकर ट्रेडर्स से 3-3 सौ रूपये, सुहानी अण्डा दुकान, मोहन टोस्ट, किशोर फल, नानक फल व हरहर महादेव फल दुकान से 2-2 सौ रूपये कुल 10 हजार 2 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया एवं 5.50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक भी जप्ती की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…