सुकमा। जिले में कक्षा एक के छात्र की किसी अज्ञात बीमारी से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सिर में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। दरअसल, यह मामला जिले के कोयाबेकूर स्थित आदिवासी बालक आश्रम का है। यहां कोंटा ब्लॉक के केरलापेंदा का रहने वाला माड़वी दुला (7) यहीं रहकर पहली कक्षा में पढ़ाई करता था। आश्रम अधीक्षक बंशराज की मानें तो पहले 29 नवंबर को उसकी तबियत बिगड़ी थी। उसे केरलापाल के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इलाज के बाद उसे वापस आश्रम लाया गया था। फिर रविवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। रात करीब 9 बजे उसे सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां एक दिन पहले रात में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।
बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…
रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से…
रायपुर खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों…
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी शिक्षा सुधारों को…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…