राजनांदगांव l हाईवे पर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की मनमानी थम नहीं रही हैं। पुलिस ने भारी वाहनों के शहरी क्षेत्र में एंट्री प्रतिबंधित कर रखी है। इसके बाद भी भारी वाहन पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज चौक और आरके नगर चौक होकर फ्लाईओवर से पार हो रहे हैं।
शहर में बढ़ते हादसे को देखते हुए और ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। नागपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर और दुर्ग की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को सीआईटी कॉलेज चौराहे बाइपास में डायवर्ट होना हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस टीम की भी ड्यूटी लग रही है। इसके बाद भी तेज रफ्तार भारी वाहन शहर के फ्लाईओवर में दाखिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से तेज रफ्तार भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता हैं। गंभीर बात यह है कि ये वाहन मेडिकल कॉलेज चौक, आरके नगर चौक और रामदरबार चौक में लगे सिग्नल का भी पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहा हैं। भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार से दुपहिया और छोटे वाहन चालकों को परेशानी अधिक हो रही है। पूर्व में भी प्रमुख चौराहों पर हादसे हो चुके हैं। जिसमें मौतें भी हुई है।
टैंकर की चपेट में आने से मोपेड सवार शिक्षिका की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे हाईवे पर रक्षित केंद्र के पास हुआ। शिक्षिका को चपेट में लेने वाले वाहन की पतासाजी में पुलिस जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएनसी मिल इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय आभा सिंह तुमड़ीबोड़ में बतौर शिक्षिका पदस्थ थी। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह ड्यूटी से वापस लौट रही थी। वह पुलिस रक्षित केंद्र के पास पहुंची थी। उनकी मोपेड टैंकर वाहन के बराबर में चल रही थी, तभी पीछे से दूसरी गाड़ी ने हार्न दिया। जिससे हड़बड़ा कर शिक्षिका मोपेड सहित टैंकर वाहन ने पिछले पहिए की चपेट में आ गई।
कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…
बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…
जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…
कवर्धा। शहर में लंगूरों का बढ़ता आतंक अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर…
बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल…
सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के…