छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रेग्नेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन ” से ग्रसितमहिला को मिला मातृत्व सुख

डॉ. सुरभि मोहबे की देख – रेख में महिला
ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म…
राजनांदगांव , 29 जून । किसी भी महिला का सबसे बड़ा सपना मां बनना होता है । विवाहित महिला को इसी सुख को पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था । अपने पांच बच्चों को प्रसव से पूर्व ही खो देने वाली महिला को अंततः कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि मोहबे ने मातृत्व सुख प्रदान कर उसके सपनों को साकार कर दिखाया । डॉ. सुरभि ने बताया कि उक्त महिला लाखों में एक को होने वाली एक विशेष बीमारी से पीड़ित थी ।
नगर के कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरभि मोहबे ने एक बार फिर वह काम कर दिखाया है जिसके लिए आमजन डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया करते हैं । ” प्रेग्नेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन ” नामक बीमारी से ग्रसित महिला की पूरे नौ माह तक गंभीरता पूर्वक देखभाल करते हुए डॉ.मोहबे ने उसे मां बनने का सुख प्रदान किया । प्रसूता श्रीमती सीमा भारती ने बताया कि उसका पहला बच्चा पांच माह में ही पेट में मर गया था । जब दूसरी बार वह गर्भवती हुई तो वह बच्चा भी आठ महीने में पेट में खराब हो गया । मां बनने का सपना लिए जब वह तीसरी , चौथी और पांचवी बार गर्भवती हुई तब भी उसके बच्चे 7 और 8 माह में पेट में खराब हो गए । जब भारती डॉ. सुरभि के पास पांचवीं बार पहुंची ,तब उसके पेट में बच्चा मर चुका था और बी पी भी बढ़ा हुआ था ।
छठवीं बार जब ऐसा अवसर आया तो वह डॉ.सुरभि मोहबे के संपर्क में आई और पूरी केस हिस्ट्री उन्हें बताई । डॉ. मोहबे ने सारी जांच प्रक्रिया के बाद बीमारी को पकड़ा और छठवीं बार गर्भवती होने पर 22 जून को स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया । अपने स्वस्थ एवं जीवित बच्चे को पाकर श्रीमती सीमा भारती की खुशी का ठिकाना न रहा और उसने डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हुए हृदय से धन्यवाद दिया । डॉ. सुरभि का कहना है कि बच्चा और उसकी मां पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं । उन्होंने यह भी बताया कि जन्म के समय बच्चे का वजन 3 किलोग्राम था ।

kgnews

Recent Posts

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

12 minutes ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

42 minutes ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

1 hour ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

2 hours ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

2 hours ago