छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : फुटबॉल स्पर्धा, रॉयल किड्स और वाइडनर स्कूल ने जीता मैच

राजनांदगांव। वाइडनर स्कूल द्वारा आयोजित वाइडनर कप फुटबॉल स्पर्धा के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच रॉयल किड्स स्कूल विरुद्ध नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया। यह मैच संघर्षपूर्ण रहा जिसमें दोनों टीमें आखरी तक मैदानी गोल नही कर सकी। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से किया गया जिसमें रॉयल किड्स स्कूल ने यह मैच 2 के मुकाबले 4 गोल से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच वाइडनर स्कूल (रेड) विरुद्ध गुरुनानक स्कूल के मध्य खेला गया। इस मैच में वाइडनर स्कूल के प्रखर ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह बढ़त आखरी तक बरकरार रही जिसमें वाइडनर स्कूल (रेड) ने 0 के मुकाबले 1 गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों मैच के निर्णायक दीपेश डे, लाइन मैन क्रिस्टोफर व योगेंद्र थे। जानकारी स्पर्धा के संयोजक डेनियल फ्रांसिस ने दी। कल 13 अगस्त को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल विरूद्ध वाइडनर (ब्लू) 2 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच अजीज पब्लिक स्कूल विरूद्ध गायत्री स्कूल 3 बजे से खेला जाएगा।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

26 minutes ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

51 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

1 hour ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

1 hour ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

2 hours ago