छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मरीजों की संख्या बढ़ी, ओपीडी में काउंटर कम…

राजनांदगांव , मौसम में बदलाव और बारिश के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां ओपीडी काउंटरों की संख्या कम है। वर्तमान में केवल 3 और वहीं 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में 1 कुल 4 काउंटरों में ओपीडी पर्ची बन रही है। ऐसे में यहां कम से कम और 2 काउंटर बढ़ाने की जरूरत है। इन काउंटरों में मरीज और परिजनों की लंबी लाइन लग रही। जब तक ओपीडी पर्ची और टेस्ट पर्ची बनती है। ओपीडी समय खत्म हो जाता है। ऐसे में मरीज और परिजनों को इलाज कराने दूसरे दिन आना पड़ रहा।

जिला अस्पताल में डॉक्टर्स नियम और समय अनुसार दोपहर 1 बजे तक सेवा देते है। मरीजों को प्राथमिक जांच कराने ओपीडी पर्ची बनानी पड़ती है। वहीं कुछ ब्लड और यूरीन टेस्ट लिखे जाते है। इसके लिए दोबारा पर्ची बनानी पड़ रही जिसमें समय लगता है। किसी तरह पर्ची बन जाए और सैंपल दे दिया जाए तो भी इसकी रिपोर्ट मिलने में देरी के कारण मरीज अगले दिन इसकी रिपोर्ट डॉक्टरों को दिखा पाते है। रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जाती है। इसमें अनावश्यक विलंब होता है। बीमारियों का सीजन शुरू होने के साथ ओपीडी पंजीयन काउंटर बढ़ाने की जरूरत है।

आभा एप का उपयोग नहीं कर रहे मरीज और परिजन मरीजों की सुविधा के लिए यहां आभा एप का स्टाल लगाया गया है। इसमें मरीज अपनी परेशानी और सिर्फ अपने मोबाइल का नंबर बता कर ऑनलाइन माध्यम से पर्ची बनवा सकते है। इसका नंबर बताने पर ओपीडी पर्ची काउंटर से मरीजों को पर्ची बन कर मिल जाती है। इससे समय बचता लेकिन ओपीडी पंजीयन काउंटर में पहले से लंबी कतार होने के कारण केवल प्रिंट निकालने में भी समय लगता है। कुछ लोग ओटीपी नंबर बताने से ठगी का शिकार होने की आशंका में इसका उपयोग नहीं करते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

11 minutes ago
मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…

15 minutes ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

18 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

35 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

36 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

40 minutes ago