राजनांदगांव, हरियाली बहिनी अभियान के तहत गांवों में करंज पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और आय का जरिया बनाने की पहल शुरू हुई है। खपरीखुर्द से सुकुल दैहान तक 1000 करंज पौधे लगाए गए। आज ठेलकाडीह से सिरसाही तक 1000 पौधे और लगाए गए। इस अभियान में सरपंचों, महिला समूहों और ग्रामीणों की अहम भागीदारी रही। जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल के सहयोग से अभियान को गति मिली। महिलाओं को प्रोत्साहित करने पद्मश्री फूलबासन यादव खुद पहुंचीं। उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे लगाए।

अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन ने बताया, पौधरोपण का मकसद सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। पहले के वर्षों में केशर आम के पौधे कम दरों पर दिए गए थे। इस बार करंज को भी जोड़ा गया है। शिव कुमार देवांगन ने बताया कि आम के पौधे घर से लगे बाड़ी या सुरक्षित जगहों पर लगाए गए। अब सड़क किनारे करंज के पौधे लगाए जा रहे हैं। करंज सात साल में बीज देने लगता है। इससे आमदनी होती है। इसे जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते। गांवों में लोग इस अभियान से जुड़कर उत्साह से पौधे लगा रहे हैं। इस मौके पर राजेश साहू, जानिया साहू, विनोद साहू, जनपद सदस्य मंजू, सरपंच पचपेड़ी शिशुपाल, सरपंच विचारपुर मंजू पटेल, सरपंच चारभाटा देवकी गंजीर, सरपंच गातापार अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *