छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रानी मंदिर में भगवान श्री राम जी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

राजनांदगांव | चैत्र शुक्ल नवमी तिथि  शुभ योग 06 अप्रैल 2025 रविवार को रियासत कालीन प्राचीन रानी मंदिर  छुईखदान में भगवान श्रीराम जी जन्मोत्सव रामनवमी धूमधाम से मनाया गया । मंदिर समिति के संरक्षक लाल जे के वैष्णव ने जानकारी दी कि सुबह मंदिर परिसर को सजाकर भजन मंडली द्वारा रामायण  में भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के विशेष संदर्भ में भजन गाते हुए  बाजे गाजे , शंखध्वनि , घंटा ध्वनि आतिशबाजी कर दोपहर बारह बजे धूमधाम से भक्तों द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया । सर्वप्रथम बारह बजे  आरती कर * भय  प्रगट कृपाला दीन दयाल कौशिल्या हितकारी *  स्तुतिगान पश्चात विभिन्न व्यंजनों  पूड़ी ,गुराम , हल्वा , खीर पंजरी , पंचामृत, मिठाई , मेवा फल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया । वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे सहस्त्रनाम ततुल्यं श्री रामनाम वरानने मंत्रजप पाठ के महत्तम को बताया। इस अवसर पर अनिल पुजारी, सुप्रिया सचिन महोबिया , नेहा मुकेश महोबिया, दिनेश, योगेश महोबिया, लाल सूर्याशीष , प्रशांत श्रीवास्तव, जितेन्द्र देवांगन, शिवेन्द्र किशोर दास, संजय लल्ला, दीपक यादव, जितेन्द्र किशोर वैष्णव, गणेश वैष्णव , पूजा रीनू महोबिया , संध्या महोबिया, भारती ,  चन्द्रकला निशा नामदेव , कविता पिंकी राजपूत, लतारानी वैष्णव, सत्या सोनी , आयुषी तिवारी, बिट्टी बन्नो नामदेव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन द्वारा जय श्री राम ,जय श्री सीताराम का उद्घोष कर मंदिर परिसर गुंजित रहा। छोटे जमात राममंदिर छुईखदान में रामावतार पश्चात भंडारा का आयोजन संपन्न हुआ। 12 अप्रैल 2025 शनिवार  को हनुमानजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जाने की जानकारी देते हुए लाल जे के वैष्णव ने बड़ी संख्या में भक्तों से उपस्थिति की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी…

15 seconds ago
CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…

4 minutes ago
CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से…

8 minutes ago
साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी शिक्षा सुधारों को…

35 minutes ago
30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

50 minutes ago
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

1 hour ago