छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी मोहारा में संचित रेत – मिट्टी के टीलों को हटाने डॉ रमन सिंह जी को ज्ञापन

राजनांदगांव। संस्कारधानी के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी के नगर आगमन पर श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन, उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, कचरू प्रसाद शर्मा, राकेश इंदुभूषण ठाकुर, अकील भाई ने उनसे भेंट कर नगर की पेय जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए शिवनाथ नदी मोहारा के एनीकट में संचित रेत–मिट्टी के टीलों को हटाने तथा एनीकट की गहराई बढ़ाने हेतु एक ज्ञापन सौंप कर चर्चा की।
           समिति द्वारा सौंपे ज्ञापन में डॉ रमन सिंह जी द्वारा वर्ष 2010 में नदी में संचित रेत–मिट्टी की सफाई हेतु आयोजित शिवनाथ बचाओ अभियान एवं 2015 में सांसद अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न अभियान का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि पुनः विगत 10 वर्षों के भीतर एनीकट में रेत, मिट्टी के टीले बन गए है तथा इसके ऊपर झाड़ियां उग जाने से एनीकट की जल संग्रहण क्षमता घट गई है। इसके अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा तट बंध एवं घाट निर्माण हेतु खोदी गई नींव की पूरी मिट्टी भी नदी के भीतर ही जमा कर दी गई है जिसके कारण ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को पेय जल कष्ट का सामना करना पड़ता है।
       समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ रमन सिंह जी को सौंपे गए ज्ञापन में यह मांग की गई है कि नगर की पेय जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु फिल्टर प्लांट से लेकर ऑक्सीजोन के बीच स्थित जल संग्रहण क्षेत्र में स्थित कीचड़, मिट्टी बरसात के पूर्व हटाकर एनीकट की गहराई बढ़ाई जाने संबंधी कार्यवाही के लिए कलेक्टर महोदय को आदेशित किया जावे। डॉ रमन सिंह जी द्वारा प्रतिनिधियों को उनकी मांग पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला-मानपुर जिले…

47 seconds ago
CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

महासमुंद : राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं जल…

3 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत …

कांकेर : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए…

9 minutes ago
CG : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका

CG : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित…

11 minutes ago
CG : वर्षा ऋतु में सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन अपनाने उद्यानिकी महाविद्यालय की सलाह …

CG : वर्षा ऋतु में सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन अपनाने उद्यानिकी महाविद्यालय की सलाह …

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं मध्यम तापमान के कारण जिले में सब्जी फसलों पर विभिन्न…

11 minutes ago
CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए आज अंतिम तिथि …

CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए आज अंतिम तिथि …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त…

14 minutes ago