राजनांदगांव : श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन

राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत आने वाले जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयन में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप, नजदीकी लोकसेवा केन्द्र एवं इंटरनेट कैपे के माध्यम से कर सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।


श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह अगस्त 2025 में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। श्रमिक मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिक पंजीयन एवं योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 5 अगस्त को ग्राम देवादा, 7 अगस्त को ग्राम भेड़ीकला, 12 अगस्त को चिखली वार्ड (निर्माण कार्य), 18 अगस्त को ग्राम महाराजपुर, 21 अगस्त को संत रविदास वार्ड, 29 अगस्त को ग्राम रेंगाकठेरा में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड में 4 अगस्त को ग्राम सलोनी, 6 अगस्त को लाल बहादुर नगर, 11 अगस्त को ग्राम मुसराकला, 13 अगस्त को ग्राम सिवनीकला, 20 अगस्त को ग्राम खुर्सीपार, 22 अगस्त को ग्राम मुरमुंदा एवं डोंगरगांव विकासखंड में 5 अगस्त को ग्राम मनेरी, 12 अगस्त को ग्राम जंतर, 14 अगस्त को ग्राम तुमड़ीबोड़, 20 अगस्त को ग्राम सुखरी, 22 अगस्त को ग्राम घोरदा तथा छुरिया विकासखंड में 4 अगस्त को ग्राम झिथराटोला, 6 अगस्त को ग्राम हालेकोसा, 20 अगस्त को ग्राम घोरतालाब में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

5 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

5 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

6 hours ago