छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । राज्य में 13 फरवरी 2025 से पूर्व प्रचलित छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 निरसित हो चुका है एवं इसके स्थान पर नवीन अधिनियम छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 सपठित नियम 2021 अधिसूचना दिनांक से राज्य में प्रभावशील हो गया है। अधिसूचना प्रभावशील हो जाने से प्रदेश में स्थित सभी दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन का कार्य श्रम विभाग के जिला कार्यालयों द्वारा श्रम विभाग के पोर्टल www.shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा। यह अधिनियम केवल 10 या अधिक श्रमिक-कर्मचारी नियोजित करने वाले दुकान और स्थापनाओं पर लागू होगा। इस अधिनियम के लागू होने के 6 माह की अवधि के भीतर दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन हेतु श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन अपलोड किया जाना होगा।
छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के तहत पूर्व से पंजीकृत दुकान स्थापनायें अधिनियम 2017 अंतर्गत पंजीकृत मानी जायेगी, किंतु उन्हें इस अधिनियम के प्रारंभ होने की तिथि से 6 माह के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करता होगा। जिसके लिए पंजीयन नि:शुल्क होगा। 6 माह की अवधि के पश्चात आवेदन पर नियमानुसार शुल्क देय होगा। नियोजकों को दुकान व स्थापना के पंजीयन व श्रम पहचान संख्या में संशोधन, बंदीकरण हेतु विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया जाना होगा। दुकान एवं स्थापनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ देते हुए स्थापनाओं को 24 घंटे संचालित किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : दो सगे भाई गिरफ्तार, जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर शवों को जलाया था …

CG : दो सगे भाई गिरफ्तार, जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर शवों को जलाया था …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा…

3 minutes ago
CG : पानी निकासी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, बिलासपुर में आवागमन प्रभावित…

CG : पानी निकासी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, बिलासपुर में आवागमन प्रभावित…

बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को लोगों का गुस्सा…

12 minutes ago
CG : रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा …

CG : रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा …

भिलाई नगर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने…

12 minutes ago
CG : गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष की आदत : विजय शर्मा …

CG : गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष की आदत : विजय शर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं…

15 minutes ago
CG : विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के मुद्दे …

CG : विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के मुद्दे …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने…

19 minutes ago
CG : 40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’ …

CG : 40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’ …

कोतबा । जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य…

22 minutes ago