राजनांदगांव : सभी इंडस्ट्रीज व पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का पालन करें…

राजनांदगांव , कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए हादसे के मद्देनजर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गुरुवार को ली। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए।

भविष्य में ऐसे हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में कमियां पाई गई है, जिन्हें एक सप्ताह में प्राथमिकता से ठीक करें। उन्होंने अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, मशीनों का उचित संचालन, उपकरण, रखरखाव, बायलर, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा मापदण्ड, कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्यों का सतत निरीक्षण होना चाहिए। वायु प्रदूषण से संबंधित उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एएसपी अंतर्गत, डस्ट संग्रहण, बैग फिल्टर, बैग हाऊस, वेट स्क्रबर, उद्योगों में संभावित प्रदूषण के दृष्टिगत जल छिड़काव व्यवस्था होनी चाहिए। जल प्रदूषणकारी उद्योगों में जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ईटीपी, न्यूट्रालाईजेशन पिट, सेटलिंग टैंक होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जल संरक्षण के लिए वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे मिशन जल रक्षा अंतर्गत जल के संरक्षण के लिए विभिन्न तरह के रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं।

15 मई तक व्यवस्था दुरुस्त करने कहा उन्होंने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 15 मई तक वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के दृष्टिगत पौधरोपण के लिए निर्देश दिए। प्रजेंटेशन के माध्यम से इंजेक्शन वेल, बोरवेल रिचार्ज, रिचार्ज किट एवं रिचार्ज साफ्ट, उद्योगों में पानी का पुन: उपयोग, स्लम वाटर ड्रेनेज प्रबंधन, परकोलेशन टैंक रिचार्ज, मिनी परकोलेशन टैंक एवं वाटर स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दी गई। अग्निशामक यंत्रों व सुरक्षा उपायों के संबंध में बताया गया।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

5 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

5 hours ago