छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों के ई-केवायसी पूर्ण कराया जा रहा है…

जिले में राशन कार्ड की संख्या 2 लाख 61 हजार 298

  • 90 प्रतिशत ई-केवायसी सत्यापित

राजनांदगांव । सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों के ई-केवायसी पूर्ण कराया जा रहा है। जिले में राशन कार्ड की संख्या 2 लाख 61 हजार 298 है, जिनमें कुल सदस्यों की संख्या 9 लाख 59 हजार 251 है। सत्यापित ई-केवायसी की संख्या 8 लाख 59 हजार 72 है, जो 90 प्रतिशत है। स्वीकृति हेतु लंबित ई-केवायसी की संख्या 1548 एवं 5 वर्ष से कम आयु के लिए ई-केवायसी लंबित संख्या 30 हजार 62 है। वास्तविक लंबित ई-केवायसी 70 हजार 117 है। जिले में जनवरी 2026 के पूर्व 5 वर्ष या कम आयु में शामिल सदस्यों में से 9758 सदस्य वर्तमान में 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है।

खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल तथा ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी हेतु लंबित सदस्यों की सूची प्रदर्शित है। खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानों को ई-केवायसी हेतु लंबित सदस्यों की उचित मूल्य दुकानवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा लंबित सूची के सदस्यों से ई-केवायसी, ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अथवा फेस ई-केवायसी से पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।

सदस्यों की जानकारी खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल में पृथक से उपलब्ध कराया गया है। ऐसे सदस्यों का नागरिक सेवा केन्द्रों में आधार एवं फिंगर प्रिंट अपडेट कराने उपरांत ई-केवायसी कराने राशनकार्डधारियों को जानकारी दिया जाए तथा इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। लंबित सदस्यों के ई-केवायसी हेतु उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्डधारियों को जानकारी दी जाए तथा पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। लंबित सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से अतिशीघ्र पूर्ण कराकर सभी जिले ई-केवायसी पूर्णता संबंधी प्रमाण पत्र संचालनालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

kgnews

Recent Posts

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…

14 minutes ago
धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

11 hours ago