राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह का शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में किया गया अंतिम रिहर्सल

– जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व

राजनांदगांव । जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल सुबह 9 बजे शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। जिला पंचायत सीईओ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक  श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 62-2-682x1024.jpeg

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर श्री राकेश पटेल ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 16 प्लाटून भाग ले रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 62-3-1024x682.jpeg

परेड में जेडी 27 बटालियन आईटीबीपी, 8वीं बटालियन सीएएफ राजनांदगांव, जिला बल, पीटीएस प्लाटून, पीएटीएस महिला प्लाटून, नगर सेना महिला, एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका कमला कालेज, एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालिका सर्वेश्वरदास स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालिका सर्वेश्वरदास स्कूल, एनसीसी नेवल बालिका डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर, स्काउट-गाईड बालिका महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, स्काउट-गाईड बालक स्टेट हाई स्कूल शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, गायत्री विद्यापीठ, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

6 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

6 hours ago