छत्तीसगढ़

राजनादगांव : अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढा, आरोपीगणो के कब्जे से 2.680 किलो गांजा जप्त

0 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

0 आगे भी अवैध रूप से गांजा बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी

0 आरोपी गणो के कब्जे से 2.680 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000 रूपये किया गया जप्त

राजनादगांव | पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब एवं नशीले पदार्थाे के बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.02.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि राजनांदगांव बायपास फ्लाई ओव्हर के पास 01 व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे है, कि सूचना की तस्दीकी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉफ के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर पकड़े नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता सुखंत प्रधान पिता पंकज प्रधान उम्र 26 साल सा0 ग्राम चाकुंडापाल पो0 कोसला, थाना छेन्डी पदा जिला अनगुल (उडीसा) का रहने वाला बताये। आरोपीें के पास रखे जामुनी रंग के बैंग की तलाशी ली गई , बैंग के अंदर मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा 2.680 कि0ग्रा0 किमती 30 हजार रूपये मिला जिसे आरोपियों के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अपने कथन में बताया कि नीरज मेश्राम निवासी महामाया चौक बसंतपुर को गांजा बेचने के लिए आना तथा अपने मोबाईल से बात करना बताया। आरोपी नीरज मेश्राम को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके कब्जे से एन.एन0 कम्यूटर शॉप के कैरीबैग में रखे मादक पदार्थ गांजा 140 ग्राम कीमती 5,000/रूपये जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध सबुत पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।

आरोपियो के खिलाफ अपराध धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट कायम कर आरोपीगणों को ज्यूडिशयल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगॉव में दाखिल किया गया। आगे भी अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी बिक्री में संलिप्त लोागे के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, प्र0आर0 राजेश परिहार आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, मुंजलाल ठाकुर, रामचरण साहू एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी  रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…

40 minutes ago
CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…

44 minutes ago
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

सिवनी  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…

49 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

1 hour ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

1 hour ago