राज्यपाल सुश्री उइके ने उल्लेखनीय स्वरोजगारमूलक कार्य करने वाले तीन समूहों को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए ईनाम की घोषणा की : गंगरेल में पर्यटन सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

 रायपुर । ज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दौरान आज धमतरी के गंगरेल में पर्यटन सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गंगरेल ग्राम पंचायत में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे तीन स्वसहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात की तथा उनके कामों की सराहना की।

    ज्ञातव्य है कि उक्त समूहों के द्वारा लोकल कैंटिन संचालन के अलावा अन्य गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। गंगरेल ग्राम पंचायत की ग्रीन आर्मी की महिलाओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं और जबर्रा ग्राम पंचायत से आए समूह के ग्रामीणों से भेंट की। राज्यपाल ने समूह द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों कार्यों की सराहना भी की। यहां के स्व सहायता समूह की महिलाएं लोभान, अगरबत्ती, हेंडमेड सोप, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर 40 हजार रूपए तक की आय अर्जित कर रहीं हैं। इसके पहले उन्होंने गंगरेल ग्राम पंचायत की ग्रीन आर्मी की महिलाओं से भी सौजन्य भेंट की तथा स्वच्छता और ओडीएफ की दिशा में किए जा रहे नवाचारों की तारीफ की। उक्त महिलाओं के द्वारा स्वहस्त निर्मित वस्तुओं की टोकरी राज्यपाल को भेंट की गई। इनमें श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती नंदरानी साहू नई दिशा स्वयं सहायता समूह गंगरेल, श्रीमती धलेन्द्री निषाद जय लक्ष्मी समूह गंगरेल, श्रीमती सरस्वती साहू शिव शक्ति समूह गंगरेल और श्रीमती रूखमणी ध्रुव साधना समूह मरादेव सम्मिलित हैं।

    इसके बाद राज्यपाल सुश्री उइके ने ग्राम पंचायत जबर्रा के लोगों से भी मुलाकात की। इस ग्रुप द्वारा जबर्रा पहुंच रहे पर्यटकों को वहां की जानकारी उपलब्ध कराने के अलावा अन्य स्थानों का परिचय कराया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा गंगरेल में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

11 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

31 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

39 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago