रायगढ़ : सुबह करीब नौ बजे लैलूंगा मार्ग में एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों के साथ पिकअप चालक भी घायल हो गया। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। दुर्घटना लैलूंगा रोड पर कोंगनारा घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब नौ बजे लैलूंगा मार्ग में एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक को ठोकर मारते हुए पिकअप सड़क के किनारे खेत में पलट गई। जबकि बाइक में सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक चालक सुखसागर पिता रामलाल सिदार (29) निवासी ग्राम कठरापाली की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान बहन लक्ष्मी सिदार पति ब्रजमोहन सिदार (35) की भी मौत हो गई। महिला के दोनों बच्चों के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक को भी गंभीर चोट लगने की वजह से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बाइक चालक सुखसागर सिदार अपनी बहन लक्ष्मी सिदार और उनके दो बच्चों को बाइक में बैठाकर बैहामुडा से कठरापाली जा रहा था। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…