प्रदेश चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, भाजपा ने 3 बागियों को मनाया

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से शुरू नाम वापस लेने की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलेगी। पार्टियों का पूरा जोर अपने बागियों को मनाने पर है।

 अब इनमें से कुछ प्रत्याशियों द्वारा गुरुवार को अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा रहे हैं। इसी बीच गोविंदपुरा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले पक्ष खांबरा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। बता दें कि भाजपा में जाने से पहले पक्ष कांग्रेस में प्रदेश सचिव थे। वह गोविंदपुरा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके बजाय रवींद्र साहू झूमरवाला को टिकट दे दिया। उसके बाद से ही वह नाराज चल रहे थे।

 वहीं गुरुवार सुबह उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राम लखन तिवारी ने भी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले उत्तर और नरेला विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी विधानसभा क्षेत्र से आमिर अकील, नासिर इस्लाम और हुजूर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इन प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल मारन ने नामांकन पत्र लिया वापस। पूर्व पार्षद और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी अब्दुल शफीक ने आमिर अकील के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…

26 minutes ago
CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

1 hour ago
CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

2 hours ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

2 hours ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

3 hours ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

3 hours ago