छत्तीसगढ़

रायगढ़ : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चे घायल

रायगढ़ : सुबह करीब नौ बजे लैलूंगा मार्ग में एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों के साथ पिकअप चालक भी घायल हो गया। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। दुर्घटना लैलूंगा रोड पर कोंगनारा घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब नौ बजे लैलूंगा मार्ग में एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक को ठोकर मारते हुए पिकअप सड़क के किनारे खेत में पलट गई। जबकि बाइक में सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक चालक सुखसागर पिता रामलाल सिदार (29) निवासी ग्राम कठरापाली की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान बहन लक्ष्मी सिदार पति ब्रजमोहन सिदार (35) की भी मौत हो गई। महिला के दोनों बच्चों के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक को भी गंभीर चोट लगने की वजह से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बाइक चालक सुखसागर सिदार अपनी बहन लक्ष्मी सिदार और उनके दो बच्चों को बाइक में बैठाकर बैहामुडा से कठरापाली जा रहा था। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

kgnews

Recent Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…

26 minutes ago
CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

1 hour ago
CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

2 hours ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

2 hours ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

3 hours ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

3 hours ago