किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की होगी जिलेवार समीक्षा
बाल संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के संरक्षण के लिए लागू कानूनों पर नया रायपुर रोड स्थित होटल में 06 नवम्बर को सुबह 10 बजे से त्रैमासिक समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । आयोजन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और यूनिसेफ भी सहयोग करेंगे। बैठक में किशोर न्याय अधिनियम (बालकों की देखरेख और संरक्षण) 2015 तथा पॉक्सो एक्ट(लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम ) 2012 के प्रावधानों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिलों के न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी, बाल कल्याण समितियों के अधिकारी अपने जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आयोग का मानना है कि त्रैमासिक समीक्षा से संस्थाओं द्वारा किये जाने वाले कार्यों में तेजी और स्पष्टता आएगी।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…