छत्तीसगढ़

राशन कार्ड: आपकी एक चूक से नहीं मिलेगा राशन का लाभ

मोहला: छ.ग. शासन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के द्वारा राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी एपीएल, प्राथमिकता, और अन्त्योदय अन्न योजना के परिवार के राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए समय सीमा 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाई गई है। वर्तमान में प्रचलित प्रत्येक राशन कार्डधारक को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। जन सुविधा को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाइल एप्प द्वारा घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है एवं एप चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण के लिये आवेदन कर सकते है। राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है।

हितग्राही किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से ई-केवायसी के साथ-साथ राशन कार्ड का नवीनीकरण भी करा सकते है। जिले में शेष बचे हुये 1062 हितग्राहियों को नजदीकी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपने राशन कार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवायसी के साथ-साथ राशनकार्ड नवीनीकरण कराने की 28 फरवरी 2025 तक मोहलत दी गई है। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिये राशन कार्ड धारक और राशन कार्ड में जुड़े सदस्यों का ई-केवायसी होना अनिवार्य है। ई-केवायसी नहीं होने की स्थिति में अपने आधार कार्ड के जरिये उचित मूल्य दुकान के विक्रेता/संचालक से ई-केवायसी करा लेवें जिससे राशनकार्ड का नवीनीकरण किया जा सके ताकि राशन कार्डधारी हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ से वंचित न होना पडे।

kgnews

Recent Posts

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण…

2 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण…

6 minutes ago
CG : CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी…

9 minutes ago
CG : गर्मी से मादा भालू की मौत, जंगल में मिला शव …

CG : गर्मी से मादा भालू की मौत, जंगल में मिला शव …

बिलासपुर। भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी जानलेवा साबित होने लगा है। मरवाही…

13 minutes ago
CG : बस्तर में आज अफसरों की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : बस्तर में आज अफसरों की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं. वह मंगलवार को कांकेर जिला…

22 minutes ago
CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड…

28 minutes ago