मार्किट: आज के समय में खाने-पीने की चीजों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार सेब पर लाल रंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों के मन में फलों और सब्जियों की शुद्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुकानदार बेरंग सेब को लाल रंग घुले पानी में डुबोकर ब्रश की मदद से रंग रहा है। यह दृश्य देखकर साफ पता चलता है कि ये सेब प्राकृतिक रूप से लाल नहीं हैं, बल्कि उन्हें अधिक आकर्षक दिखाने के लिए रंगा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “यह स्थिति है मार्केट की। किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है। बाजार से फल खरीदते हैं, तो देख कर खरीदिए। किस तरह से कलर कर रहा है, आप देख सकते हैं।” वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुकानदार बेरंग सेब को लाल रंग घुले पानी में डुबोकर ब्रश की मदद से रंग रहा है। यह दृश्य देखकर साफ पता चलता है कि ये सेब प्राकृतिक रूप से लाल नहीं हैं, बल्कि उन्हें अधिक आकर्षक दिखाने के लिए रंगा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “यह स्थिति है मार्केट की। किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है। बाजार से फल खरीदते हैं, तो देख कर खरीदिए। किस तरह से कलर कर रहा है, आप देख सकते हैं।” फलों और सब्जियों की शुद्धता पर सवाल इस वीडियो ने फलों और सब्जियों की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जहां तक हो सके, उन्हें बाजार से फल और सब्जियां खरीदते समय सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा, सरकार और संबंधित अधिकारियों को इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके। फलों और सब्जियों में मिलावट एक गंभीर समस्या है, जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में हमें खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है और साथ ही संबंधित अधिकारियों से उम्मीद करनी चाहिए कि वे इस पर सख्त कदम उठाएं।
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थल सूखने का कारण जानने और इन…
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…
मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…