Ladli Behna Yojna: लाड़ली बहना योजना की आज जारी होगी 14वीं किस्त, बहनों में खाते आएंगे 1250 रुपए

भोपाल

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है, उनके बैंक खातों में आज यानि शुक्रवार को 1250 रुपये राशि आ जाएगी। यह राशि मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'लाड़ली बहना योजना' के तहत आएगी। इस बार आने वाली राशि योजना की 14वीं किस्त होगी। यह खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। योजना के तहत सरकार बहनों के खातों में 1250 रुपए अंतरित (ट्रांसफर) करेगी।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार इस बार 5 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त बहनों के खातों में ट्रांसफर कर रही है। 14वीं किस्त के रूप में 9 हज़ार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट किया कि हमारा प्रण, महिला सशक्तिकरण। मेरी लाड़ली बहनों, 5 जुलाई को आपके खातों में 1250 रुपए की 14वीं किस्त अंतरित करुंगा। आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शिवराज सिंह चौहान ने जारी की थी योजना

आपको बता दें कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 10 जून 2023 को महिलाओं के खातों में आई थी। आरंभ में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते रहे, लेकिन तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया। कल 3 जुलाई को विधानसभा में पेश किए गए मोहन सरकार के पहले बजट में लाड़ली बहना योजना के बजट राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। योजना के लिए 18984 करोड़ का प्रावधान दिया है। इसके एक दिन बाद सीएम ने 14वी किस्त भेजने का ऐलान कर दिया है।

लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त

गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सरकार हर महीने 1250 रुपए की किस्त जारी की जाती है, जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार हर महीने की 10 तारीख को सहायता राशि ट्रांसफर करती है, लेकिन 14वीं किस्त 5 जुलाई यानी आज जारी करेगी। करीब 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

3 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

3 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

3 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

3 hours ago