राजनांदगांव : 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल छीन फोन पे से 1 लाख लूटे

राजनांदगांव | घटना सोमनी के टेडेसरा के पास 15 सितंबर को हुई थी। सोमनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ड्यूटी कर टेड़ेसरा आ रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशा पीछा करते हुए पहुंचे। कैश नहीं मिलने पर मोबाइल छिन फोन पे से 1 लाख रुपए लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डरा धमकाकर उससे लूट का प्रयास किया। लेकिन जेब में कैश नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल छिन लिया। इसके बाद फोन पे का पासवर्ड पूछकर अपने तीसरे साथी से क्यूआर कोड मंगा 1 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी सूरज कुमार वर्मा, राजेश गोड़, और तारकेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *