CG : रायपुर में निगम अधिकारी को मिली धमकी …

CG : रायपुर में निगम अधिकारी को मिली धमकी …

रायपुर। ब्राम्हणपारा सोहागा मंदिर के पास एक मकान में बकाया संपत्ति कर की नोटिस चस्पा कर रहे सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ एक युवक ने गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। सहायक राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर आजाद चौक थाना पुलिस ने दोषी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाने में लिखित शिकायत होने के दौरान निगम उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती अंजलि शर्मा एवं जोन 4 कमिश्नर श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी मौजूद थीं।

सहायक राजस्व निरीक्षक तरूण राय ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं नगर निगम के जोन क्रमांक 4 में पदस्थ हूं। सुहागा मंदिर चौक ब्राम्हणपारा में हनुमान मंदिर के पास निवास करने वाली श्रीमती लता शर्मा पर 55 हजार 859 रूपये संपत्ति कर समेत अन्य कर बकाया है। आज दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर मैं श्रीमती लता शर्मा के मकान में छ0ग० नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 धारा 174 के अतंर्गत डिमांड नोटिस तामिल करने गया था। मौके पर श्रीमती लता शर्मा नहीं मिलीं। उनका रिश्तेदार युगान्त शर्मा मिला। उन्हें संपत्ति कर बकाया होने की जानकारी देते दुए नोटिस सौंपना चाहा तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। इसके पश्चात् नियमानुसार मैं नोटिस लता शर्मा के घर की दीवाल पर चस्पा करने जा ही रहा था कि युगान्त शर्मा ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मुझे ऐसा करने से रोका। उसने न सिर्फ नोटिस चस्पा करने से रोका बल्कि अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और झुमाझटकी भी की। तरुण राय की रिपोर्ट पर आजाद चौक थाना पुलिस ने युगान्त शर्मा के खिलाफ धारा 132,296,351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *