सक्ती । जिले के हसौद थाना से एक दुखद खबर सामने आई है। थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव बैरक की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने शनिवार को थाना परिसर की ऊपरी मंजिल स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। घटना के बाद आरक्षक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
















Leave a Reply