राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 जनवरी को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल
मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का गायन 2 जनवरी को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन होने से 26 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक होने के कारण मंत्रालय में राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 2 जनवरी का किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।

 

See also  मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *