मौजूदा वक्त में युवाओं के बीच विडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक बहुत फेमस हो गया है। यूपी के बरेली में टिकटॉक विडियो बनाने के चक्कर में एक छात्र ने मां से जिद करके अलमारी में रखी रिवॉल्वर ली, जिसकी गोली चलने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नवाबगंज योगेंद्र कुमार और हाफिजगंज निरीक्षक एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है।
कुमार ने बताया कि जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भीकमपुर निवासी फौजी वीरेंद्र कुमार के 18 वर्षीय पुत्र केशव ने मां सावित्री से टिकटॉक विडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर मांगी। मां ने जब मना किया तो उसने जिद पकड़ ली। मजबूरन मां ने अलमारी में रखी रिवॉल्वर उसे दे दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद केशव की मां कमरे से बाहर जाकर कुछ काम निपटाने लगीं।
पढ़ें: टिकटॉक पर नहीं होंगी नफरत की बातें, बदले गए नियम
कमरे के अंदर बेटा खून से लथपथ पड़ा था
इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई तो मां और अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़े। अंदर केशव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित "आनंद सरोवर" में छत्तीसगढ़ व मध्य…
बलौदाबाजार। वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण…
केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया।…
बिलासपुर। 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, भोजन मंत्र, गायत्री…
रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…