छत्तीसगढ़

CG : गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करें : कलेक्टर

कोरिया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं और प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रम-शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में समुचित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, बिगड़े हुए हैंडपंपों को तत्काल सुधारने और पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं क्रेडा की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल पेयजल समस्या का निराकरण करने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आचार संहिता समाप्त हो चुकी है, इसलिए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य करें और हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, संविदा भर्ती कार्य सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

एग्रीस्टैक परियोजना के तहत 5 मार्च से शुरू हो रहे कृषक पंजीयन शिविर के सम्बंध में कलेक्टर ने जानकारी ली और शिविर आयोजित होने वाले गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए ।

किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक परियोजना के तहत 5 मार्च से कृषक पंजीयन शुरू किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सड़कों पर आवारा मवेशियों के घूमने, बैठने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पशुपालन विभाग, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश देते कहा मवेशी हटाने का अभियान चलाएं।

कलेक्टर ने आश्रम शालाओं, स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में सम्बंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं और अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सम्बंधित विभाग द्वारा निराकरण कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, डी.डी. मंडावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

6 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

6 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

7 hours ago