छत्तीसगढ़

CG : कोरिया बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरिया द्वारा उद्यमिता शिविर का आयोजन

कोरिया बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बैकुंठपुर, सोनहत और बचरापोड़ी में आयोजित जाएगा। जहां उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैकुंठपुर में यह शिविर 20 मार्च को कार्यालय जनपद पंचायत में, 21 मार्च को सोनहत के जनपद पंचायत में, और बचरापोड़ी में 22 मार्च को सर्व आदिवासी भवन में आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन जैसी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिससे इच्छुक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही, बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जो भी युवक या युवती उद्योग स्थापित करने के इच्छुक हैं, वे इस शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

4 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

5 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

5 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

5 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

5 hours ago