CG : कक्षा 5वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 : गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बेमेतरा, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 के अंतर्गत आज 17 मार्च 2025 को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 858 परीक्षा केन्द्रों में सुचारू रूप से संपन्न हुई।

   आज आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 15,750 विद्यार्थियों में से 15,283 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।

  कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला देवकर एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मोहभट्टा रोड, बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे ने शासकीय प्राथमिक शाला नांदघाट और शासकीय प्राथमिक शाला झाल का जायजा लिया। इसी क्रम में श्री एस.पी. कोशले, प्राचार्य, ने सी.बी.एस.ई. शासकीय प्राथमिक शाला बेमेतरा का निरीक्षण किया।

परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल या अन्य किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई|  जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज 10 वीं बोर्ड की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा भी  शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।

See also  राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *