CG : बारिश से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने बताया नया अपडेट …

CG : बारिश से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने बताया नया अपडेट …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोगों को बारिश से हल्की राहत मिलने वाली है. सोमवार से प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश अब तक सामान्य रही है और सामान्य से अंतर 4 फीसदी कम है. हालांकि 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री जगदलपुर में रहा. रायपुर शहर में 14 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. बड़े बचेली और कोंटा में 8-8 सेमी, कटेकल्याण में 7 सेमी, सुकमा में 6 सेमी तथा फरसगांव, कुटरू और साल्हेवार में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. बारसूर, औंधी, धनोरा, कांकेर और कुआकोंडा में 4-4 सेमी पानी बरसा. डौंडी, छुईखदान, भैरमगढ़, गंडई, छुरिया, मैनपुर, बेलगहना, दंतेवाड़ा, मर्दापाल, अंबागढ़ चौकी, दरभा और बीजापुर सहित कई स्थानों पर 3-3 सेमी बारिश हुई.

See also  जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *